कुछ टूटा टूटा सा है
कुछ खाली खाली अंदर है
नींद हुईं गुम आंखो से
मन में उमड़ रहा समन्दर है
क्या रिश्तों की गरिमा है
क्या प्यार मोहब्बत के बंधन
बस एक झूठा सा किस्सा है
और एक ज़हरीला आलिंगन
हृदय विदारक सच्चाई
और धुंध में लिपटी गाथा है
लिखने वाला कोई कवि नहीं
बस द्रवित हृदय अभागा है
Home » बस द्रवित हृदय अभागा है
बस द्रवित हृदय अभागा है
Archit Srivastava
Dr Archit Srivastava aka Archwordsmith is a practicing doctor, writer and poet. He has penned over 300+ poems and stories over 26 years from a tender age of 10 years.
Share This
Previous Article
A Visit to the India-Nepal Border Market on Dhanteras: Rethinking Social Perceptions of Blue-Collar Jobs.
Next Article